फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fanfare celebrating the birthday of AB

धूमधाम से मना अटल बिहारी का जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 25 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fanfare celebrating the birthday of AB
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के
विज्ञापन
जन्मदिन पर गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइंस रोड से बढ़ौली चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। अटल के 90वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दीप जला कर उनके दीर्घायु होेने की कामना की।

गोष्ठी कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें भी याद किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर पार्टी समृद्ध और राष्ट्रहितों के कार्यों पर चल रही है।

वहीं पंडित मदन मोहन मालवीय के बारे में कहा कि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। काशी क्षेत्र के मंत्री गोविंद यादव और राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चल कर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि भारत सरकार ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न का सम्मान देकर सभी को गौरवान्वित कर दिया है।

गोष्ठी को अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, प्रांतीय परिषद सदस्य अमर नाथ पटेल, पूर्व विभाग मंत्री राम लखन सिंह, अशोक मिश्रा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर सुरेश तिवारी, अभिषेक सिंह चंदेल, अनूप तिवारी,  कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, वीरेंद्र जायसवाल, जोखन सिंह पटेल मौजूद रहे। कोन प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन और मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर शिव कुमार गुप्त, प्रभाष पांडेय, सुशील चतुर्वेदी, वंशीधर, सुशील जायसवाल आदि रहे। वैनी प्रतिनिधि के मुताबिक मंडल अध्यक्ष कैलाशनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अजीत चौबे, मनोज जायसवाल, शकुंतला देवी, पारस खरवार, लालता सिंह खरवार, हिरेश दूबे  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed