{"_id":"a43f57e19a691c496bd98994a04302ba","slug":"fake-liquor-racket-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल टावर बस्ती स्थित एक मकान में रविवार की सुबह छापा मारकर पुलिस ने नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
साथ ही एमपी के टैग लगे ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के रैपर, बीयर के रैपर, रैपर लगी खाली बोतलें और 38 पेटी बीयर के खाली केन बरामद किए गए। अनपरा, शक्तिनगर क्षेत्र के कई ढाबों पर यहां की शराब खपाई जा रही थी। पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में खपत की योजना थी।
शनिवार की रात एसओ शोभनाथ यादव को सूचना मिली कि लाल टावर बस्ती में एक मकान में नकली शराब का धंधा किया जा रहा है। रविवार सुबह उन्होंने एक टीम छापेमारी के लिए भेज दी।
छापा पड़ते ही लोग भाग निकले। पुलिस ने वहां से सेल्समैन चंदन पांडेय निवासी रेणुकूट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 38 पेटी हैवर्ड कंपनी की खाली बीयर केन, मध्यप्रदेश में निर्मित गोवा कंपनी की व्हिस्की की खाली बोतलें, बैगपाइपर, रॉयल स्टैग सहित कई नामी कंपनियों की शराब की खाली बोतलें, रैपर, स्टीकर, ढक्कन बरामद किए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शोभनाथ यादव के मुताबिक चंदन ने बताया कि कारखाने का संचालन रेणुकूट निवासी मुन्ना जायसवाल कर रहा था। उसे अंग्रेजी शराब की दूकान भी आवंटित है।
बताया कि सोमवार को दूकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। पुलिस के अनुसार नकली शराब की खपत काशी मोड़, गेट नंबर दो, औड़ी मोड़, अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र के इलाके में की जाती है।
जिला आबकारी अधिकारी बीके सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। रिपोर्ट मिलते ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।