{"_id":"8eb63c7f52a610eb7e5bbb360833f9e1","slug":"fair-anger-of-people-against-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 11 और 18 के कोटेदार के खिलाफ सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेेट मेें कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने डीएसओ को कोटेदार के खिलाफ मांगपत्र सौंप कार्रवाई की मांग की।
चेतावनी देते हुए कहा कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोटेदार मनमानी तरीके से कार्डधारकों को अनाज, केरोसिन और चीनी दे रहा है।
कोटेदार के कार्यप्रणाली से लोग परेशान है। कोटेदार द्वारा अनाज में हेराफेरी की जा रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में संबंधित अधिकारियों को कोटेदार के कृत्य से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
बावजूद इसके अभी तक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसका मनोबल बढ़ता जा रहा है। कहा कि कोटेदार की मनमानी से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ कार्डधारकों को नहीं मिल रहा है।
प्रदर्शन करने में सिद्धार्थ त्रिपाठी, देवेंद्र सोलंकी, अनूप सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज पांडेय, सौरभ पांडेय, राहुल,, विपुल पांडेय, शिव दुलारी देवी मौजूद रहीं।