फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Facility of digital payment will now be available at the fertilizer shop

खाद की दुकान पर अब डिजिटल भुगतान की होगी सुविधा

Sat, 09 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Facility of digital payment will now be available at the fertilizer shop
सोनभद्र। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग की तरफ से खाद विक्रेताओं को क्यूआर कोड लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे किसान खाद लेने के बाद क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) के माध्यम से सीधे दुकानदार के खाते में रुपये ट्रांसफर कर सकेंगे। अब तक 107 खाद विक्रेताओं ने क्यूआर कोड लगवा भी लिया है। क्यूआर कोड लगने से खाद दुकानदारों के साथ किसानों को डिजिटल भुगतान करने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन

पिछले खरीफ सीजन में यूरिया अधिक आई, फिर भी किसान पूरे सीजन खाद के लिए परेशान रहे। यहां तक देखा गया कि खाद विक्रेताओं ने निर्धारित रेट से ज्यादा की वसूली की। भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए कृषि विभाग डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रहा है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि सभी खाद दुकानदारों से खाद बिक्री में डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। किसान खाद लेने के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे दुकानदार के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 337 निजी खाद की दुकान संचालित हो रही है। इसमें से 107 दुकानदारों ने क्यूआर कोड लगवा लिया है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि दुकानदार गूगल पे, भीम एप, पेटीएम के प्रतिनिधि से संपर्क करक्यूआर कोड बनवा लें। ताकि भविष्य में किसी भी आनलाइन एप से किसानों को डिजिटल भुगतान की सुविधा दी जा सके। इसके अलावा दुकानदार पीओएस मशीन से ही निर्धारित मूल्य एवं जोत बही के आधार पर खाद की बिक्री करें। यदि कोई विक्रेता ऐसा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed