फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Face to face collision between pickup and roadways bus, narrow survivors

पिकअप और रोडवेज बस में आमने सामने टक्कर, बाल बाल बचे लोग

Thu, 29 Jul 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Face to face collision between pickup and roadways bus, narrow survivors
बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव के समीप पीकअप व रोडवेज बस का टक्कर। संवाद - फोटो : SONBHADRA
बीजपुर-रेनुकूट मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात पिकअप और रोडवेज की बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। संयोग रहा कि बस पर बैठा कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव के समीप रात करीब दस बजे वाराणसी से बीजपुर जा रही रोडवेज व छत्तीसगढ़ से खीरा लेकर इलाहाबाद जा रही पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और पिकअप चालक लक्ष्मण पुत्र राम प्रसाद (45) निवासी मधुपुर के पिकअप में ही फंस गया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक तेज बहादुर राय और ग्रामीणों ने मिलकर चालक को बाहर निकाला। वहीं बस में सवार बभनी के शिक्षक राम नगीना यादव को मामूली चोट आई। उन्होंने बताया कि अन्य सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं लेकिन सभी लोग अपने अपने घर चले गए। बस चालक रामसजीवन ने बभनी थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed