फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eye hospital will open in the district, treatment will be done for free

जिले में खुलेगा आंख का अस्पताल, मुफ्त में होगा उपचार

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eye hospital will open in the district, treatment will be done for free
सोनभद्र। सदर ब्लाक के छपका गांव स्थित बिरसा मुंडा फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट कार्यालय परिसर में शनिवार को हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय संस्था रामकृष्ण मिशन के डॉक्टर दिलीप देसाई ने जिले में आंख का अस्पताल खोलने की घोषणा की। कहा कि संस्था की ओर से खुलने वाले अस्पताल में मरीजों का मुफ्त में इलाज होगा। बिरसा मुंडा फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रतिमा शाक्य ने जिले में आंख का अस्पताल खोलने के लिए रामकृष्ण मिशन संस्था से आग्रह किया था। इसी के तहत शनिवार को संस्था के डॉ. दिलीप देसाई छपका गांव में निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. दिलीप देसाई ने कहा कि जिले में अधिकांश गरीब तबके लोग निवास करते हैं। मरीजों को उपचार कराने में काफी कठिनाइयां आती है। इसे देखते हुए जल्द ही रामकृष्ण मिशन से संचालित अत्याधुनिक आंखों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बिरसा मुंडा फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही गरीबों में कंबल बांटे। अधिवक्ता विकास शाक्य ने कहा कि फ्लोराइड युक्त पानी पीने से लोग विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। फाउंउेशन इससे पीड़ितों की मदद के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाएगा। इसके बाद डॉ. दिलीप देसाई ने ग्राम सभा लोहरा के टेलीमेडिसिन सेवा व निर्माण हेतु अस्पताल की भूमि का मुआयना किया। इस दौरान डॉक्टर ममता मौर्य, डॉ. एके गुप्ता, शांता भट्टाचार्य, इंदू पांडेय, साधना मिश्रा, रंजना पांडेय, संज्ञा मिश्रा, राजनंदनी मौर्य, विकास वर्मा, अधिवक्ता बिंदु राव, कमलेश कुशवाहा, शक्ति सेन, राजेश मौर्य, महफूज खान, चौधरी यसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed