फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Extort money from workers at the commotion, performance

श्रमिकों से धन उगाही पर हंगामा, प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला संवाददाता सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता सोनभद्र Updated Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Extort money from workers at the commotion, performance
पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी कार्यदायी संस्था यूपीएल (यूटीलिटी पावरटेक लिमिटेड) के जरिए परियोजना के आपरेशन विभाग में संविदा श्रमिकों को काम दिए जाने के एवज में रुपये की उगाही का मामला शनिवार को गरमा गया। श्रमिकों ने यूपीएल दफ्तर पर हंगामा खड़ा करने के साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



संतोष सिंह, तुलसी स्वामी, चंदन कुमार, विजेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह सहित 36 श्रमिकों ने पावर प्रोजेक्ट के समूह महाप्रबंधक और अनपरा पुलिस को तहरीर में कहा है कि कई श्रमिकों को संविदा श्रमिक के रूप में तैनात किए जाने के एवज में तीस से चालीस हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन



बाद में श्रमिकों को ड्यूटी देने में आना-कानी की जाती है। एतराज पर उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार होता है। उधर, हंगामे की खबर पर पहुंचे एसओ अंजनी कुमार मिश्रा, यूपीएल के रीजनल मैनेजर एसके श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, पावर प्रोजेक्ट के वरिष्ठ प्रबंधक शुभदीप सोम आदि ने श्रमिकों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपीएल दफ्तर पर ही मसले को लेकर शाम पांच बजे तक वार्ता भी जारी रही, लेकिन कोई खास निष्कर्ष नहीं निकल गया। इस मौके पर जितेंद्र पाल, सियाराम, कृष्णानंद यादव, संजय सिंह, विकास सिंह, रामखेलावन पनिका, निशांत पांडेय, प्रकाश त्रिपाठी, बिंद्राराव आदि मौजूद रहे।



यूपीएल के रीजनल मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिकों की ड्यूटी की अब कोई दिक्कत नहीं रह गई है। जो भी श्रमिक हैं, उन्हें शिफ्टवार ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। रुपये लेने के आरोप पर वार्ता चल रही है। जल्द ही इस मसले का भी पटाक्षेप कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed