फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Exploitation of a girl on the pretext of marriage

Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण

Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of a girl on the pretext of marriage
बभनी। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद घर छोड़कर कोलकाता से आई युवती ने बभनी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवक उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिये वह बभनी के महुआ दोहर निवासी दिनेश कुमार के संपर्क में आई। युवक के कहने पर वह घर छोड़कर बभनी चली आई। युवक उसे अपने घर ले गया और पत्नी की तरह रखने लगा। इस बीच युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। शादी की बात वह टालता रहा। वर्ष 2022 में युवक काम के लिए विदेश चला गया। दो साल बाद लौटा तो उसे परेशान करने लगा। सितंबर में जब युवती ने शादी की जिद की तो युवक मारपीट करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जबरन स्टांप पर दस्तखत कराकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी और महिला आयोग से की। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक दिनेश कुमार के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed