{"_id":"666cb35b4a8fd97eb20bf807","slug":"explanation-sought-from-five-officers-including-two-acmos-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114269-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो एसीएमओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो एसीएमओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जिला गंगा और पर्यावरण समिति की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई न कर पाने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। दो एसीएमओ समेत पांच अफसरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। समुचित जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने पर्यावरण नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में विभागों से बिंदुवार समीक्षा की। सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों में सालिड बेस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से कूड़ा निस्तारण की कार्रवाई के संबंध में एसीएमओ डाॅ. सुमन जायसवाल और डाॅ. जीएस यादव से जानकारी ली तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
इस पर डीएम ने दोनों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से कृषि विभाग की ओर से सोन नदी के किनारे घाटों पर आर्गेनिक खेती के संबंध में जानकारी ली तो मौके पर जिला कृषि अधिकारी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। नगर पंचायत चोपन में नाले की टेपिंग के संबंध में कार्य संतोषजनक नहीं होने पर ईओ चोपन को भी स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वाहनों पर लदे फ्लाई ऐश से हो रहे प्रदूषण से नियंत्रण के लिए गई कार्रवाई के बारे में क्षेत्रीय अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। डीएम ने उनसे भी स्पष्टीकरण तलब किया। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी और डीएफओ सोनभद्र की संयुक्त टीम बनाकर कंपनी में फ्लाई ऐश व अन्य माध्यमों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
डीएम ने सोन नदी के किनारे बने घाटों को चिह्नित कर उस पर शौचालय, पेयजल व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था नगर निकायों के माध्यम से कराने को कहा।