फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expecting betterment in mobile business, enthusiasm in traders

मोबाइल व्यापार में बेहतरी की उम्मीद, कारोबारियों में उत्साह

Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Expecting betterment in mobile business, enthusiasm in traders
राबर्ट्सगंज में मोबाइल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना के चलते लाकडाउन में मंदी से अब उबरे मोबाइल व्यापारियों को अक्तूबर और नवंबर में बेहतर व्यवसाय होने की उम्मीद है जिसको लेकर उनमें उत्साह है। शारदीय नवरात्र, धनतेरस और दीपावली पर मोबाइल कारोबार गति पकड़ने की उम्मीद है। बहुत से लोग त्योहारी सीजन में एक-दूसरे को उपहार के रूप में साधारण और एंड्रायड फोन देते हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के निवासी मोबाइल दुकानदार विष्णु सोनी ने कहा कि नवरात्र, धनतेरस और दीपावली पर मोबाइल की अच्छी बिक्री हो जाती है। इस बार भी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसे में तैयारियां की जा रही हैं। नरेंद्र कुमार का कहना है कि त्योहारी सीजन में मोबाइल कंपनियां ऑनलाइन खरीदारी पर छूट का ऑफर देती हैं, इससे व्यापार थोड़ा प्रभावित हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग मोबाइल कारोबारियों के लिए बड़ी समस्या है। इस सब के बावजूद सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। विक्की सिंह और साहीलारा ने बताया कि त्योहार पर तमाम लोग गिफ्ट के तौर पर मोबाइल देना पसंद करते थे। अगले महीने लगन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में मोबाइल की बिक्री बढ़ने और कारोबार रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। आगामी पर्व पर कारोबार अच्छा होने की आस लगाये कारोबारी मांग के अनुसार मोबाइल का आर्डर देने के साथ ही अन्य तैयार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed