Sonbhadra: विवाहिता को झाड़-फूंक के लिए बुलाकर ओझा ने किया दुष्कर्म, कहा था- आज के बाद सब ठीक हो जाएगा
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ओझा ने झाड़-फूंक के नाम पर अपने घर बुलाया। जब विवाहिता उसके घर गई तो कमरे को बंद कर ओझा ने दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कथित ओझा ने विवाहिता को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि कुछ दिन पूर्व वह अपने पति की झाड़-फूंक कराने के लिए रेलवे स्टेशन सोनभद्र के पास रहने वाले ओझा के पास गई थी। तब ओझा ने पति को ठीक करने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया।
तीन दिन पहले ओझा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि जब वह ओझा के घर गई तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और कहा कि आज के बाद सब ठीक हो जाएगा। ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की सूचना किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना से विवाहिता ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके पति ने झाड़-फूंक के संबंध में पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद विवाहिता ने ओझा के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ओझा वकील राज के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
पत्नी को पीटा, मामला पहुंचा थाने
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। घायल विवाहिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने बताया है कि उसने रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के शादी की है। पति दूसरे बिरादरी का है।
वर्तमान में वह अपने पति के साथ पुसौली में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार अलसुबह पति ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। उसका कहना है कि माता-पिता ने उसके पति को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उसके आदत में सुधार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।