फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Exhibition of the glorious backdrop of the district on the foundation day

स्थापना दिवस पर जिले के गौरवशाली पृष्ठभूमि की लगाई प्रदर्शनी

Thu, 04 Mar 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of the glorious backdrop of the district on the foundation day
राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जनपद सोनभद्र के स्थापना दिवस पर केक काटते पदाधिका? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले का 32वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को जिले भर में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह गोष्ठी हुई। चोपन ग्रामवासी सेवा आश्रम में जिले के ऐतिहासिक स्थलों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद जनपद सोनभद्र का गठन यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने किया था। सोनभद्र के सृजनकार पूर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिया ने सोनभद्र नाम सुझाया था। जिले के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कमला पति तिवारी, लोक पति तिवारी, पूर्व विधायक पंडित रामनाथ पाठक, ग्रामवासी ने बड़े बड़े विकास कार्य किए। इस दौरान धीरज पांडेय, कमलेश ओझा, सुशील पाठक, अमित चौबे, संगीता श्रीवास्तव, विवेक सिंह, आकाश वर्मा, उषा चौबे, शशांक मिश्रा, शैलेंद्र चतुर्वेदी, निगम मिश्रा, शालिग्राम कनौजिया आदि मौजूद रहे। उधर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने जिले का स्थापना दिवस तहसील परिसर में मनाया। यहां वक्ताओं ने कहा कि चार मार्च 1989 को जिले की आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही यहां के लोगों के साथ छल शुरू हो गया और तीन दशक बाद भी यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। इस मौके पर पंकज कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, संदीप जायसवाल, संतोष चतुर्वेदी, शिव प्रकाश चौबे, अतुल कुमार कनौजिया, काकू सिंह आदि मौजूद रहे। चोपन: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन में तीन दिवसीय जनपद के प्रमुख दुर्लभ पौराणिक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण स्थलों की चित्र प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। चित्र प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आईपीएस अजय कुमार राय पीएसी कमांडेंट सोनभद्र रहे। चित्र प्रदर्शनी में श्री रामपुरी जी महाराज निरंजनी पंचायती अखाड़ा, नागाश्री प्रयाग गिरी महाराज जूना अखाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय संत सुरक्षा मिशन के सचिव कृष्ण केशव दास महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ के प्रथम विधायक पं. बृज भूषण मिश्र ग्रामवासी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। यहां जिले के सभी प्रमुख प्राचीन देवालय, पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल जलप्रपात, भित्ती चित्र, फॉसिल्स एवं औद्योगिक इकाइयों तथा जलाशयों को प्रदर्शित किया। मिथिलेश द्विवेदी, राकेश शरण मिश्र, उमेश मिश्रा, राजेश त्रिवेदी ने जिले के स्थापना दिवस पर अपने-अपने विचार रखे। यहां गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, नरसिंह त्रिपाठी, विद्या शंकर पांडे, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह, दीपक दुबे, अमरनाथ सिंह, बिंदु पांडे, अमरावती देवी, राजेश अग्रहरी, मनीष तिवारी, धर्मेंद्र कुमार राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed