फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Examination centers will be monitored from the headquarters

मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों की होगी निगरानी

Sun, 13 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored from the headquarters
शासन स्तर से यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन से डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम को जोड़ा जाएगा, ताकि लखनऊ में बैठे अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर सकें। कंट्रोल रूम से जिले के 77 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए तैयारी युद्वस्तर पर की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसका नंबर 9454457376 है। सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम को लैश किया जा रहा है, इससे राबर्ट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्दी में क्षेत्र में बने 77 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा जा रहा है। अब तक कंट्रोल रूम से 73 केंद्र जुड़ चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि जल्द ही सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन में बैठे अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे, इसके लिए कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। कहा कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहिन परीक्षा कराने की तैयारी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, रोशनी, पेयजल आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed