फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every section is troubled by inflation, people will change

महंगाई से हर वर्ग परेशान, जनता करेगी बदलाव

Fri, 19 Nov 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Every section is troubled by inflation, people will change
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खरे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी कृष्ण प्रताप उर्फ अशोक सिंह के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इसके बाद रामगढ़ बाजार में ब्लॉक चतरा कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि जनता से महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा के कार्यकाल में महंगाई तेजी से बढ़ी। महंगाई की वजह से हर वर्ग परेशान है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि प्रियंका गांधी जी में इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देती है। प्रियंका उन्हीं के नक्शे कदम पर जनता से जुड़े हर मसले पर कार्य कर रही हैं। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी और जिला सचिव उषा चौबे ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, शत्रुंजय मिश्रा, मुश्ताक खां, फरीद खां, आशुतोष दूबे, बेबी सिंह, प्रदीप चौबे आदि शामिल रहे। अध्यक्षता चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed