फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after 20 days the dead body not found, then protested

Sonebhadra News: 20 दिन बाद भी नहीं मिला शव तो कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 days the dead body not found, then protested
सोनभद्र। सदर कोतवाली के बघुआरी गांव निवासी पिकअप चालक के अपहरण और हत्या के 20 दिनों बाद भी उसके शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। शव की बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शव शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो वह सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। पांच सूत्री मांगों से सम्बंधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर निखिल यादव को सौंपा।
विज्ञापन

बघुआरी गांव निवासी पिकअप चालक अजीत विश्वकर्मा को 15 जून को धर्मशाला चौक से तीन लोगों ने मध्य प्रदेश के चितरंगी तक सामान ले जाने के लिए किराए पर पिकअप बुक किया था। अजीत के घर लौटने पर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पिकअप बुक करने वालों ने उसी दिन घोरावल के पास गला घोंटकर अजीत की हत्या कर शव को चुनार के पक्का पुल के पास से गंगा नदी में फेंक दिया। 26 जून को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर कई दिनों तक नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के 20 दिन बाद भी शव न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। शव की बरामदगी के अलावा हत्या आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद आदि की मांग रखी। प्रदर्शन में बिंदू विश्वकर्मा, चंद्रभूषण पांडेय, शिवशंकर, रेखा देवी, कृति देवी, विजय शंकर, बच्चालाल, रामविलास, सीताराम, सुरेंद्र, प्रिंस, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed