फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Epidemic Act on 28 Congressmen arrested, Bharat Bandh was supported

सोनभद्र: गिरफ्तार 28 कांग्रेसियों पर लगा महामारी एक्ट, भारत बंद का किया था समर्थन, राबर्ट्सगंज पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 09 Dec 2020 09:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Epidemic Act on 28 Congressmen arrested, Bharat Bandh was supported
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को सड़क पर उतरे 28 कांग्रेसियों के खिलाफ कोरोना महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में देर रात यह कार्रवाई कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर की गई। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। एडीएम से मुलाकात कर मुकदमा वापस लेने और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की।

विज्ञापन


भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने पर मंगलवार को 28 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें गुरमा जेल में रखा गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी को नजरअंदाज करते हुए धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन  किया। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में धरना दे रहे कांग्रेसियों को गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया।  इस मौके पर निगम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, नागेंद्र पाठक, प्रदीप चौबे, सैनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इन पर दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक महामारी एक्ट के तहत कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, फरीद आलम, वंशीधर देव, नौशाद, शंकर, शत्रुंजय मिश्र, शिवप्रकाश यादव, नामवर कुशवाहा, कौशलेश पाठक, अमित चतुर्वेदी, सेतराम, धीरज पांडेय, अमरेश देव पांडेय, विवेक सिंह, राधेश्याम, बुल्लू, राजेंद्र भारती, अवनीश राजपूत, संतोष सिंह, राजू त्रिपाठी, कमलेश ओझा, सोनू कुमार, सत्यम देव पांडेय, गणेश विश्वकर्मा, आकाश वर्मा और मृदुल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed