फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   engineers struggle to adapt to demands

मांगें मनवाने को अवर अभियंता करेंगे संघर्ष

Fri, 13 Mar 2015 11:32 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 13 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
engineers struggle to adapt to demands
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में गुरुवार की शाम सभा कर हक की आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रेड वेतन 4200 से बढ़ाकर 4800 किए जाने, अवर अभियंता का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयबद्ध वेतनमान क्रमश: सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता के बराबर किए जाने की मांग उठाई गई और 26 मार्च से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में सहभागिता का निर्णय लिया गया।

अध्यक्षता कर रहे नव निर्वाचित शाखा अध्यक्ष इं. हरिशंकर चौधरी ने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर गत 27 फरवरी को केंद्रीय कार्यकारिणी की अगुवाई में विधान सभा लखनऊ पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया था
विज्ञापन


लेकिन राज्य सरकार और निगम प्रबंधन ने एक भी मांग पर ध्यान नहीं दिया। इसको देखते हुए उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया गया है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जूनियर इंजीनियर्स संगठन भी मजबूती से सहभागिता दर्ज कराएगा। सचिव इं. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 26 मार्च से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की गई है।

इस दिन विद्युत विभाग को छोड़कर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के शेष सभी घटक इस आंदोलन में भाग लेंगे। 31 मार्च से राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सामान्य पाली में कार्यरत इंजीनियर जेल भरो आंदोलन के जरिए आवाज उठाएंगे। दो अप्रैल से राज्य विद्युत परिषद

जूनियर इंजीनियर्स संगठन के शिफ्ट में कार्यरत रहने वाले इंजीनियरों द्वारा आंदोलन में प्रमुखता से सहभागिता दर्ज कराई जाएगी। उपाध्यक्ष इं. रामबचन सिंह कुशवाहा, वित्त सचिव इं. आशुतोष द्विवेदी, प्रचार सचिव इं. सत्यम यादव, लेखा निरीक्षक इं. मो. मुख्तार, मीडिया प्रभारी इं. सुरेश सिंह,


 महासचिव (उत्पादन निगम लिमिटेड) लोकपति तिवारी, उपाध्यक्ष (उत्पादन निगम लिमिटिेड) इं. नित्यानन्द सिंह ने भी मांगों को लेकर संघर्ष की हुंकार भरी। इस अवसर पर इं. गिरजेश सिंह, इं. केके पांडेय, इं. पुष्पेंद्र, अवर अभियंता प्रशिक्षु जीसी पांडेय, रामा,  इं. अंकित कुमार, इं. लक्ष्मी नारायन, इं. सोनू कुमार पाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed