फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineers sought title

अभियंताओं ने मांगा हक

Wed, 28 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 28 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Engineers sought title
अभियंताओं ने सभा कर मांगा हक
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले बुधवार को इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट में सभा की। मांगों के समर्थन में चेतावनी देते हुए हुंकार भरी।

महासंघ के समस्त घटक के सदस्य कार्य से विरत रहते हुए सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियर का ग्रेडपे 4800 करने समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व में अनेकों बार जिम्मेदारों को पत्रक दिया जा चुका है।

 लेकिन अभी तक समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि 27 फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 28 फरवरी को इंजीनियर सूबे के राजधानी में विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर इं वीएन सिंह,  विक्रमा प्रसाद, विक्रम सिंह यादव, अबरार अहमद, राधेश्याम, आरपी सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. ओपी सिंह और संचालन मुस्ताक अहमद  ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओबरा संवाददाता के अनुसार राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन उप्र के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने की। बैठक में तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक से हुई वार्ता के अनुसार रोटेशन पालिसी को लागू किए जाने के आश्वासन, सिविल लिपिकीय सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन की सक्रियता पर बल दिया गया। साथ ही उत्पादन निगम की पांचों परियोजनाओं में संगठन की कार्यकारिणी गठित होने पर खुशी व्यक्त की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, सचिव आशीष कुमार गुप्ता, वैष्णव गुप्ता, राजेश सिंह, मनीष सिंह, आरके सिंह, राहुल, अभिषेक, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed