फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineers raised the voice of authority

इंजीनियरों ने उठाई हक की आवाज

Tue, 29 Sep 2015 12:01 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 29 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Engineers raised the voice of authority
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा संघ के बैनर तले प्रोन्नत वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियरों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर नाराजगी तो जताई ही, अनपरा परियोजना गेट पर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। कहा कि निगम प्रबंधन ने मांगों पर संजीदगी नहीं दिखाई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

शाखा अध्यक्ष इं. हरिशंकर चौधरी, सचिव एनपी सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर निगम प्रबंधन से कई बार गुहार लगाई गई। सार्थक पहल का आश्वासन भी दिया गया लेकिन एक बार भी इस पर अमल की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन


इं. लोकपति तिवारी, केंद्रीय उप महासचिव रामजनम यादव ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद मांगों पर ध्यान न दिए जाने के कारण सिर्फ आंदोलन ही विकल्प बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, मो. मुख्तार ने कहा कि अब भी निगम प्रबंधन ने मांगों के प्रति संजीदगी नहीं दिखाई तो 48 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू कर दिया जाएगा। 


इं. जनार्दन पांडेय, रामकेश, सत्यम यादव, राजेश मौर्य, टीटू राम, हरिश्चंद्र ने भी प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed