फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineer union demonstrated by wearing black band

Sonebhadra News: काली पट्टी बांधकर इंजीनियर संघ ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Engineer union demonstrated by wearing black band
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर रॉबर्ट्सगंज सिंचाई प्रखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे डॉ. संजय विश्वकर्मा ने कहा कि 22 जुलाई से ही प्रदेश व्यापी आंदोलन चल रहा है। 27 जुलाई को सिंचाई मंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। 30 जुलाई को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
विज्ञापन

सात अगस्त को प्रदेश के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन होगा। 22 अगस्त को प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। संगठन की मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर इं. राकेश कुमार, रामप्रवेश पाल, राकेश कुमार, अमित कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, प्रेमप्रकाश, राम टहल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed