फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engine and wagon of goods train derailed in sonbhadra major accident averted

Sonbhadra: नमक लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन और वैगन पटरी से उतरे, परिचालन ठप, बड़ा हादसा बचा

Wed, 21 Dec 2022 10:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

नमक लेकर जा रही 58 वैगन की मालगाड़ी गढ़वा रोड से रेनुकूट के लिए निकली। सुबह 5.55 बजे दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंचने पर दो इंजन के साथ पहली बोगी पटरी से उतर गई। 

विज्ञापन
Engine and wagon of goods train derailed in sonbhadra major accident averted
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोपन-गढ़वा रेल रूट पर दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह अप लाइन पर रेनुकूट जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। पूर्वी होम के पास दो इंजन के साथ एक वैगन बेपटरी होने से रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया। संयोग रहा कि मालगाड़ी की गति धीमी थी। इससे बड़ा हादसा बच गया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना पर  रेनुकूट, चोपन और गढ़वा से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


नमक लेकर जा रही 58 वैगन की मालगाड़ी गढ़वा रोड से रेनुकूट के लिए निकली। सुबह 5.55 बजे दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंचने पर दो इंजन के साथ पहली बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन


चालक और गार्ड डिरेल इंजन से नीचे की स्थिति देखकर अवाक हो गए। घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक एके सिन्हा ने बताया कि स्टेशन के पूर्वी होम में मालगाड़ी डिरेल होने से ट्रैक का संचालन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Engine and wagon of goods train derailed in sonbhadra major accident averted
मालगाड़ी का इंजन बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

मेराल से इंजन मंगाकर 58 वैगन के मालगाड़ी को महुअरिया स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल रेल मार्ग को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। डिरेल पटरी को दुरुस्त करने में करीब पांच से छह घंटे लग सकता है। कार्य तेजी से किया जा रहा है।

दुद्धी-आश्रम मार्ग करीब तीन घंटा रहा बाधित

दुद्धी स्थित रेलवे गेट संख्या 63 पूर्ण रूप से बंद होने से दुद्धी-आश्रम मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया। सुबह 5.55 बजे ट्रेन डिरेल होने के बाद 8.35 पर दूसरे इंजन से शेष बोगियों को महुअरिया शिफ्ट होने तक करीब पौने तीन घंटे मार्ग बाधित रहा। रेलवे गेट के दोनों तरफ दुद्धी-आश्रम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ के वाहनों को निकलने में जाम से जूझना पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed