फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   engenear

अभियांताओं का रोका जाए उत्पीड़न

Tue, 14 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
engenear
ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष से मुलाकात कर कई समस्यायों के निराकरण की मांग की। अभियंताओं ने उत्पीड़न पर रोक लगाने सहित कई अन्य मांगों से अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर उन्होनें मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र में अभियंता संघ ने 2019-2020 में चयनित अभियंताओं के पदोन्नति आदेश तत्काल किये जाने की बात कही है। वक्ताओं ने कहा कि उत्पादन निगम में 2008 में नियुक्त सहायक अभियन्ताओं की पदोन्नतियां शीघ्र किये जाने हेतु सार्थक विकल्प तलाशे जाएं। ऊर्जा निगमों में बिजली कार्मिकों के कोरोना संक्रमित होने के दृष्टिगत उनके उपचार के संबंध में प्रोटोकॉल निर्धारित किया जाए। ऊर्जा निगमों में गैर-विभागीय व्यक्तियों को निदेशक पदों पर नियुक्त न किया जाये, निदेशक (आईटी) पद समाप्त किया जाये। झटपट पोर्टल एवं निवेश मित्र पोर्टल की व्यवहारिक कमियों को दूर किया जाए। ईएण्डएम व आईटी के नाम पर अभियन्ताओं के मध्य भेदभाव समाप्त किया जाये। ट्रांसमिशन कारपोरेशन में इंटरनल आडिट व्यवस्था के आदेश को निरस्त किया जाये। सुरक्षा की दृष्टि से अभियन्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी/आंकड़े वेबसाइट से तत्काल हटाये जाये।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ता में महासचिव इं. प्रभात सिंह, संयुक्त सचिव इं.संदीप राठौर एवं प्रचार सचिव इं.आलोक कुमार श्रीवास्तव मुख्यतया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed