फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachment removed in Anpara amidst squabble

Sonebhadra News: नोकझोंक के बीच अनपरा में हटाया अतिक्रमण

Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Anpara amidst squabble
अनपरा। दुद्धी नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर प्रशासन ने शुक्रवार को अनपरा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई। मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व नगर पंचायत कर्मचारियों ने अनपरा बाजार में दुकानों पर लाल निशान लगाकर नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। व्यापार मंडल ने भी व्यापारियों से नाली के ऊपर के अतिक्रमण को स्वत: हटाने की अपील की थी, लेकिन कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। शुक्रवार को दुद्धी के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अनपरा नगर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने नाली के ऊपर किए अतिक्रमण और टीन शेड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नाली और डिवाइडर के ऊपर पर रखे सभी सामान को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कई दुकानदार टीन शेड गिराने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि समय कम मिला था और पूरे बाजार में टीन शेड हटाने वाले आदमी कम थे। टीम ने टीन शेड ध्वस्त कर दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी दुकानदार नाली के ऊपर टीन शेड या कोई भी सामान नही रखेगा। अगर अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार, अनपरा नगर पंचायत की ईओ अपर्णा मिश्रा, कानूनगो सुरेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चबूतरा हटाने के लिए दो दिन का समय
टीम ने नाली के ऊपर बने चबूतरे को तोड़ना शुरू किया तो व्यापारी नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें नाली के ऊपर बने चबूतरे को हटाने का निर्देश नही दिया गया था। सिर्फ सामान और टीन शेड हटाने के लिए कहा गया था। इस बीच कई जगहों पर टीम को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सभासद सुमित सोनी भी व्यापारियों के साथ खड़े हो गए और अधिकारियों से अपील की कि दो दिन की और मोहलत दे दी जाए। नगर प्रशासन चबूतरे को ध्वस्त करेगा तो उसकी मरम्मत में मुश्किल आएगी। दो दिन का समय दिया जाए सभी व्यापारी खुद चबूतरे को हटा लेंगे। टीम ने मंगलवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed