फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachment on public land is becoming a hindrance in development works

विकास कार्यो में बाधक बन रहा सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on public land is becoming a hindrance in development works
चतरा ब्लॉक के भुसौलिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बढ़ते अतिक्रमण के मामलों से विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो गया है। कहीं पंचायत भवन के सामने तो कहीं सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण न हटाए जाने से जहां विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रही है। वहीं आवागमन में भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड चतरा के भुसौलिया ग्राम पंचायत भवन पशुओं का तबेला बना हुआ है। गांव में बने पंचायत भवन के पास करीब चार बीघा जमीन खाली पड़ी है। उसी कैंपस में राजकीय बालिका हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है लेकिन पंचायत भवन के सामने पशुओं के बांधे जाने से गंदगी व विवाद होने के भय से वहां कोई भी सरकारी आयोजन नहीं हो पाता। जबकि ग्रामीणों ने पूर्व में इसकी शिकायत ब्लाक पर भी की लेकिन आज तक अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां पढ़ने वाले बच्चों ने आपत्ति दर्ज कराई तो विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने उच्चधिकारियों से जांच कराकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए बाउंड्रीवॉल कराए जाने की मांग की गई है। क्षेत्र के रामसजीवन, रामकुमार, अनुराग आदि ने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भुसौलिया गांव में अतिक्रमण का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो स्थलीय निरीक्षण कराकर उच्चधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुधाकर राम, एडीओ पंचायत-चतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed