फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encounter between police and animal smugglers in Sonbhadra forest two miscreants injured

UP News: सोनभद्र के जंगल में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

 वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोरपनिया के जंगल में देर रात बोलेरो में सवार होकर कुछ संदिग्ध जाते दिखे। पुलिस टीम पर नजर पड़ते ही उन्होंने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें दो तस्करों के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन
Encounter between police and animal smugglers in Sonbhadra forest two miscreants injured
सोनभद्र के जंगल में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोरपनिया के जंगल में देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो को गोली भी लगी है। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से कट्टा-कारतूस और एक बोलेरो भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने एएसपी मुख्यालय कालू सिंह के निर्देशन में स्पेशल टीम गठित की है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने हाथीनाला और चोपन थाने की पुलिस को साथ लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोरपनिया गांव के पास घेरेबंदी की। इस दौरान देर रात जंगल के रास्ते एक बोलेरो में सवार होकर कुछ संदिग्ध जाते दिखे।

विज्ञापन

झारखंड के हैं तीनों आरोपी

पुलिस टीम पर नजर पड़ते ही उन्होंने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें दो तस्करों के पैर में गोली लगी। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि घायल तस्करों की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी यूनुस अंसारी, शरीफ अंसारी के रूप में हुई। दोनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके से उनके चालक मिथुन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि तलाशी में तस्करों के पास से दो देसी तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, बोलेरो और 5120 रुपये नकद बरामद हुए। तस्करों पर हाथीनाला, चोपन, विंढमगंज और गढ़वा थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, स्पेशल टीम के निरीक्षक ओमनारायण सिंह, हाथीनाला एसओ चंद्रभान सिंह, एसआई अरशद खां, रामबचन यादव, त्रिभुवन राय, रवींद्र नाथ पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed