{"_id":"5852dd944f1c1b5c49649986","slug":"encompass-contract-workers-in-urjanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा श्रमिकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा श्रमिकों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्र्शन करते लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत संविदा श्रमिकों ने गुरुवार को हनुमान मंदिर स्थित प्रांगण से जुलूस निकाल कर शहीद स्थल से होते हुए बाजार भ्रमण कर रामलीला मैदान में धरना- प्रदर्शन व सभा की। इस दौरान सदर एसडीएम अशोक कुमार यादव को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर शोषण बंद करने और उनका हक दिलाए जाने की मांग की।
भाजपा नेता एवं रेनूकोट नपं चेयरमैन अनिल सिंह ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरों का शोषण हो रहा है। केंद्र सरकार के श्रम नियमों का उलंघन कर मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। निर्धारित न्यूनतम वेतन, बोनस, ओवर टाइम का डबल पैसा, छुट्टी का पैसा और ना ही ग्रेच्युटी ही मिल रही है।
फैक्ट्री प्रबंधन को कई बार मजदूरों ने पत्रक दिया और अपनी मांगे रखी। प्रबंधन ने हर बार केवल झूठा आश्वासन देकर मजदूरों के हितों की अनदेखी की। बार-बार फैक्ट्री प्रबंधन की अनदेखी से मजदूरों का आक्रोश बढ़ता गया, जिसके बाद ही प्रबंधन के विरूद्ध सड़क पर मजदूरों को मजबूर होकर उतरना पड़ा। रोज कमाने, खाने वाले मजदूरों को तीन-तीन माह से वेतन नही मिल रहा है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीएम अशोक कुमार यादव ने धरनारत्त श्रमिक नेताओं व प्रबंधन के बीच वार्ता कराया और रामलीला मैदान पहुंच कर मांगों का ज्ञापन लेकर मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनका पत्रक केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। सभा को विकाश तिवारी, राजेश गुप्ता, अनुज पांडेय, राजकुमार, केदार, उमानिवास मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता आशीष कुमार व संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया।