फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employment Workers Performed on Collectorate

रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2017 10:13 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 11 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Employment Workers Performed on Collectorate
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ से जुड़े रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरना देकर सेवकों को समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत कई अन्य मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद डीएम को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


रोजगार सेवकों ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों को नव सृजित ग्राम पंचायतों में समायोजित करने, मानदेय छह हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने, फर्जी प्रस्ताव के आधार पर हटाए गए सेवकों को बहाल करने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर वेतन भत्ते में बढ़ोत्तरी कर रही, वहीं संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने समूह ग के कर्मचारियों के समान मानदेय देने की मांग की।  दिवाकर तिवारी, सुरेश कुमार ने कहा कि सेवकों के हितों को ध्यान नहीं रखा गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


  सदर ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार गिरि व ब्लॉक संरक्षक नार सिंह ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक अपने मांगों को लेकर 18 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अटल बिहारी, शैलेश कुमार, आदित्य तिवारी, नंदलाल अमर पति राम, वकील, वीरेंद्र प्रताप, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार, हृदयनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed