फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employee working in Hindi

हिंदी में कार्य करें कर्मचारी

Sat, 19 Nov 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 19 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन में स्थित सृजन सम्मेलन कक्ष में शनिवार को संविदा एवं क्रय विभाग के कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक सीएसआर एके सिन्हा व अपर महाप्रबंधक संविदा डीके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने अपने सभी से शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में करने का आग्रह किया ।

प्रभारी राजभाषा एवं जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला के दौरान मानकीकरण, वर्तनी एवं राजभाषा नीति आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग, पत्र लेखन एवं टिप्पण लेखन के तरीके को सिखाते हुए प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखार। कहा कि सभी कार्य हिंदी में  किए जाए। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य रूप से मुकेश चंद शर्मा, भैरो प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, मंजुला भगत, प्रांजल मिश्रा, आभा, विनीता सिंह, अनुज कुमार गुप्ता, मुनीर अहमद अंसारी, रुद्रदेव दुबे, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सीपी अप्पन, नरसिंह यादव, मतीन अहमद खां समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन प्रभारी राजभाषा और जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed