फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emphasize on converting C grade booths to A and B grade

सी ग्रेड बूथों को ए और बी ग्रेड में बदलने पर लगाएं जोर

Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Emphasize on converting C grade booths to A and B grade
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण लोक सभा क्षेत्र कार्यशाला दीप प? - फोटो : SONBHADRA
भाजपा राबर्ट्सगंज लोकसभा इकाई की कार्यशाला रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मिशन 2024 की सफलता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस और लोकसभा क्षेत्र से 30 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर कमजोर बूथों पर जनसंपर्क करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी मिशन 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नहीं जीती, उसे मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ काम करें। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा से 10 और लोकसभा क्षेत्र 30 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर उन कमजोर बूथों पर जन संपर्क करना है। जिले के सभी विधायकोें को सभी कमजोर बूथों पर 15 से 30 जून तक जनसंपर्क करना होगा। कमजोर बूथों पर कड़ी मेहनत कर उसे मजबूत बनाना होगा, जिससे आगामी 2024 के चुनाव में इन बूथों पर भाजपा को जीत मिले। सभी कमजोर सी ग्रेड बूथों को ए ग्रेड और बी ग्रेेड में बदलने का प्रयास करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर पिछले सभी चुनावों में जीत हासिल किया है। लोकसभा चुनाव भी हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे। कार्यशाला में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह ने किया।

राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण लोक सभा क्षेत्र कार्यशाला को सं?

राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण लोक सभा क्षेत्र कार्यशाला को सं?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed