फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emphasis placed on empowering the Gram Sabha and strengthening the organization.

Sonebhadra News: ग्राम सभा को सशक्त बनाने और संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Sun, 18 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on empowering the Gram Sabha and strengthening the organization.
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्था वनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन सत्र में आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांविधानिक मूल्यों के आधार पर स्थानीय समस्याओं की पहचान करना और उनके समाधान के लिए युवाओं को आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना था। इसके लिए विभिन्न गतिविधियों, सामूहिक चर्चाओं और सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारा लगाने की गतिविधियां, प्राकृतिक प्रार्थना और सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, आपसी सहयोग, सभी धर्मों के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का महत्व बताया गया। उद्घाटन विमल भाई एवं शुभा प्रेम ने किया। वहीं, विशेष वक्ता के रूप में ‘वी द पीपल अभियान’ से जुड़े धनंजय और राहुल ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। संचालन एवं आयोजन में प्रदीप पांडेय, सौरभ कुमार, रमेश, जगमती बहन, कलेक्टर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed