{"_id":"587a4aac4f1c1b222aba8871","slug":"elephants-damage-inflicted-on-government-hand-pumps-crops-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने सरकारी हैंडपंपों को पहुंचाई क्षति, फसलों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने सरकारी हैंडपंपों को पहुंचाई क्षति, फसलों को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
जंगल से भटककर म्योरपुर इलाके में पहुंचे हाथी ने शनिवार को उत्पात मचाया। शुक्रवार की रात हरहोरी, करकोरी, परनी गांवों में हाथी ने सरकारी हैंडपंपों को क्षतिग्रस्त कर दिया तो फसलों को भी रौंद डाला। ग्रामीणों ने प्रयास कर हाथी को भगाया जबकि वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों के सहयोग में लगी रही।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी, हरहोरी व करकोरी में हाथी ने जमकर नुकसान किया। परनी गांव में लालजीत व रामपाल के घर के पास स्थित सरकारी हैंडपंपों को अपने सूंड से मरोड़ दिया। इससे वह पानी देना बंद कर दिए। इसके अलावा परनी गांव में ही छोटेलाल गौड़ के घर की दीवार गिरा दी। इसी तरह वीरपाल व विश्राम के धान की फसलों को भी रौंद दिया जबकि रामनाथ की झोपड़ी को भी क्षति पहुंचाई। करकोरी गांव में कमल जायसवाल की झोपड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया तो देवधारी यादव के गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया। इससे पूर्व बभनडीहा ग्राम पंचायत के हरहोरी गांव में शुक्रवार नौ बजे रात्रि को हाथी की चहलकदमी से लोग दहशत में रहे। हाथी के होने की जानकारी पर ग्रामीण सत्येंद्र अग्रहरि, गोविंद यादव, बसंत लाल यादव के साथ म्योरपुर रेंज से वन महकमे की टीम पहुंच हाथी को टीन पीटकर भगाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम भी हाथी को ग्रामीणों से दूर भगाने के प्रयास में रही।