फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity workers contract organization protested against demands

मांगों को लेकर विद्युत मजदूर संविदा संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers contract organization protested against demands
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बृहस्पतिवार को 29 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत मजदूर संगठन, विद्युत संविदा मजदूर के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सत्याग्रह और विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की 14 और मजदूर संगठन की 15 सूत्रीय मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कर्मचारी 24 घंटे काम करते हैं। फिर भी इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौके पर अहमद अली, गंगा प्रसाद, मोहन विश्वकर्मा, राजेश कुमार, श्याम दास, राकेश कुमार, भोला पाल, लल्लू, राज नारायण सिंह, अवधेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed