फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity supply in Duddhi stalled, drinking water supply interrupted

दुद्धी में विद्युत आपूर्ति ठप, पेयजल आपूर्ति बाधित

Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in Duddhi stalled, drinking water supply interrupted
दुद्धी। विद्युत सब स्टेशन दुद्धी के पैनल में सोमवार को अचानक आग लगने से पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। इसके चलते नगर में होने वाली शाम को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। पॉवर कारपोरेशन के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार को अचानक दुद्धी स्थित विद्युत सब स्टेशन के पैनल में आग लग जाने से विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए दुद्धी सब स्टेशन के एक पैनल को ठीक किया गया। करीब शाम पांच बजे के बाद पांच मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति हुई। उसके बाद फिर बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि पैनल में लगी आग को ठीक किया जा रहा है। ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति में चालू कर दी जाएगी। आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। नगर के दिनेश अग्रहरि, विकास कुमार, विवेक कुमार,दिनेश चंद्र आदि लोगों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से सुचारू विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग किया है। शीघ्र आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed