{"_id":"5d150eae8ebc3e3cc84a6f6e","slug":"electricity-sonbhadra-news-vns4698670100","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से गुल बिजली ने छुड़ाया पसीना, तड़पते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से गुल बिजली ने छुड़ाया पसीना, तड़पते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को तड़पाकर रख दिया है। बुधवार की शाम पांच बजे ठप हुई दुद्धी नगर और आस-पास से जुड़ी बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। इसके चलते जहां लोगों ने बेचैनी की हालत में रात गुजारी। वहीं दिन में जरूरी कामकाज के साथ ही दिनचर्या को लेकर भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसको लेकर आक्रोश भी बना रहा।
विभाग के लोग फाल्ट की बात कह कर 24-24 घंटे बिजली की आपूर्ति रोक ले रहे हैं। बुधवार की शाम पांच बजे से गई बिजली बृहस्पतिवार की शाम तक न आने को लेकर लोग पूरे दिन जिम्मेदारों को कोसते रहे। किसी ने छत पर तो किसी ने गलियों में टहलते हुए रात गुजारी पड़ी। दिन में भी लोग गर्मी से राहत के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। सूर्य की किरणों के तेज होने के साथ पसीने से तरबतर होता बदन रूलाई छुड़ाए रहा। कई घंटे बिजली गुल होने से, इनर्वटर, मोबाइल भी जवाब दे गए। इसके चलते भी लोगों की बेचैनी देखते ही बनी। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव,, प्रभू सिंह, कमलेश सिंह कमल का कहना था कि बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। इसको लेकर व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उधर, अवर अभियंता आर हरेश ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली की गरज चमक से हाइटेंशन लाइन के इंसुलेटर कई जगह फट गए हैं जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत का काम चल रहा है।