{"_id":"5d126dcc8ebc3e3c71461f4d","slug":"electricity-fault-sonbhadra-news-vns4695061150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, एक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में मंगलवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कई गुमटियों में करेंट फैल गया और कुछ गुमटियों में आग लग गई। आग से दुकानों में रखे कपड़े आदि जल गए और हजारों की क्षति हुई है। एक किशोर भी आग लगने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में मंगलवार को दोपहर बाद करीब एक बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। तार सड़क के किनारे रखी गुमटियों पर गिरा। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई क्योंकि तार टूटकर गिरने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर तक आपूर्ति ठप रही। अभी तार वहां से हटाया भी नहीं गया था कि इसी बीच किसी ने विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी। इससे टूटे हुए 11 हजार वोल्ट के तार में करेंट आ गया। इससे गुमटियों में करेंट फैल गया। कुछ गुमटियों में बिक्री के लिए रखे कपड़ों में करेंट से आग लग गई। इससे कपड़े जल गए। करेंट लगने से गुमटी में ही बैठा सिराज अली उर्फ चंदा (17) पुत्र अकबर अली निवासी पचोखर, अस्थायी निवासी रामगढ़ झुलस गया। जबकि अफजल पुत्र मुस्लिम निवासी रामगढ़ के कपड़े की दुकान में आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झुलसे सिराज को उसके परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार बताया गया है। बता दें कि रामगढ़ बाजार समेत आसपास में लगे विद्युत तार जर्जर हो गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उधर विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने कहा कि यदि लापरवाही में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच के बाद जरूरत के अनुसार झुलसे व्यक्ति को मुआवजा भी दिया जाएगा।