फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity engineer will be on collective leave for three days

तीन दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे बिजली अभियंता

Tue, 22 Mar 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity engineer will be on collective leave for three days
ओबरा में विरोध सभा करते राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
ऊर्जा निगमों में उच्चतम स्तर पर फैले भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक सहित अन्य मांगों को लेकर अभियंता संघ का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। अनपरा और ओबरा परियोजना परिसरों में अभियंताओं ने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। आंतरप्रेन्योर रिसोर्स प्लानर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

ओबरा परियोजना के ऊर्जा भवन गेट पर विरोध सभा के चौथे दिन अध्यक्षता कर रहे अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगमों में संसाधनों की भारी कमी की गई है। ऊर्जा प्रबंधन ने मनमानी और एकतरफा निर्णय कर कर्मचारी सेवा नियमावली में प्रतिगामी परिवर्तन किए हैं, जिससे कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। अभियंताओं ने 04, 05 और 06 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए एक स्वर में सहमति जताई। विरोध सभा में नवीन चावला, धीरज वर्मा, मनीष कुमार, स्वप्निल यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद पटेल, वकार अहमद, अमित कुमार वर्मा, आशीष अग्रवाल, आरके सिंह, आरके झा, एलबी मौर्य, बृजेश यादव, सन्तोष यादव, अभिषेक सिंह, अजय प्रसाद, सुनील गिरी, मीरचन्द पाल, कुमार कमलेश, आनंद, संतोष पांडेय, एनपी सिंह, आशीष कुमार, पवन वर्मा, दीपक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अनपरा में हुई विरोध सभा में अभियंता संघ के अभिषेक बरनवाल, गजानन श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, रामप्यारे वर्मा, विकास सिंह तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से सचिन राज, सत्यम यादव, आशुतोष द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, अनूप कुमार वर्मा, दीपक बिंद, गिरजेश सिंह, रमाकांत यादव, सुभाष सिंह, कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed