{"_id":"68e02e6926e8484ea00419d2","slug":"electricity-demand-decreased-by-6000-megawatts-in-three-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-135365-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन दिन में छह हजार मेगावाट घटी बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन दिन में छह हजार मेगावाट घटी बिजली की मांग
विज्ञापन
अनपरा। तेज बारिश के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों में बिजली की मांग 6 हजार मेगावाट घटकर 24831 मेगावाट पर आ गई है। तापमान लुढ़कने के कारण मांग में और कमी होने की उम्मीद है।
तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। इस कारण एसी, कूलर, पंखा का उपयोग भी कम हो गया है। बारिश के कारण कई इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण बिजली की मांग में कमी आई है। मंगलवार को पीकआवर में प्रदेश में बिजली की मांग 30004 मेगावाट दर्ज की गई थी।
यह बुधवार को 3735 मेगावाट घटकर 26269 मेगावाट पर आ गई। बृहस्पतिवार को 1438 मेगावाट घटकर 24831 मेगावाट पर आ गई। बिजली की मांग कम होने पर बीच-बीच में दिन के समय इकाइयों से बिजली उत्पादन कम कराया गया। दिन के समय बिजली की मांग कम होने पर जलविद्युत इकाइयों से उत्पादन आधा कराया जा रहा है।