फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand breaking records every day, now reaches 30618 MW

Sonebhadra News: रोज रिकॉर्ड तोड़ रही बिजली की मांग, अब 30618 मेगावाट पहुंची

Sat, 15 Jun 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand breaking records every day, now reaches 30618 MW
सूबे में बिजली की मांग हर रोज अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ रही है। बृहस्पतिवार की रात मांग 30618 मेगावाट के नए स्तर पर पहुंच गई। मांग का न्यूनतम स्तर भी 24 हजार मेगावाट को पार कर गया है। बिजली की अप्रत्याशित मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयां क्षमता से भी अधिक उत्पादन कर रही हैं। इससे इकाइयों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


माह की शुरुआत से ही बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के पार चल रही थी। हल्की बारिश के कारण इसमें कुछ कमी, लेकिन पिछले शुक्रवार से मांग में प्रतिदिन दो सौ से पांच सौ मेगावाट तक इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात बिजली की मांग ने 30 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार कर लिया। इस बीच अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई ने 505 मेगावाट, छठवीं ने 506 और लैंको की पहली इकाई ने 600 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनपरा की दूसरी इकाई से उत्पादन बंद
इस बीच अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई के वाटर फीड सिस्टम में लीकेज के कारण इकाई को बंद करना पड़ा। लीकेज को ठीक करने के लिए परियोजनाकर्मी युद्धस्तर पर लग गए हैं। शनिवार की देर शाम तक इकाई से पुन: उत्पादन शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed