फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity cut off for 22 hours, had to study by candlelight

Sonebhadra News: 22 घंटे तक गुल रही बिजली, मोमबत्ती की रोशनी में करनी पड़ी पढ़ाई

Fri, 23 Feb 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for 22 hours, had to study by candlelight
बभनी क्षेत्र में पिछले 22 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली के न रहने से रात में उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो सकी। छात्र-छात्राएं मोमबत्ती जलाकर अध्ययन करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक दो बजे के बाद दिन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने सोचा शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन पूरी रात गुजर गई और बिजली नहीं आई। आपूर्ति ठप होने से जहां बोर्ड की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के सामने संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के बभनी, संवरा, चपकी, असनहर, डूभा, बरवें, घघरा, घघरी, चौना, बैना, कोंगा, सागोबांध, धनखोर, सतबहनी, चैनपुर, चकसानी, आसनडीह, परसाटोला, रंदह, झनकपुर, सागसोती, बडहोर, खोतोमहुआ, बजिया सहित अन्य गांवों में अंधेरा छाया रहा। अघोषित बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
इस संबंध में अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed