फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity and water , expressed displeasure over chaos

बिजली और पानी की दुर्व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Thu, 24 Sep 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 24 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water , expressed displeasure over chaos
विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तीन सूत्री मांग को लेकर अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी के नेतृत्व में झरिया नाला स्थित परियोजना गेट पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय परियोजना कालोनी में लगातार कई-कई घंटे बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों की नींद खराब हो रही है और आवश्यक काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं परियोजना कालोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। परियोजना अस्पताल में दवाओं की भारी कमी होने के नाते बिजली कामगारों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों द्वारा बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार  नहीं होने से बिजली कामगार आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 29 सितंबर को शाम को झरिया नाला गेट से बाजार होते हुए नगर में जुलूस निकाला जाएगा और पांच अक्तूबर को करीब चार घंटे तक नियमानुसार कार्य किया जाएगा।


इस मौके पर अजय कुमार सिंह, राधा मोहन प्रजापति, सुनील पवार, नंदू जायसवाल, आरके शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, बीडी विश्वकर्मा, दिनेश यादव, गुरूचरन शर्मा, सतीश कुमार मौजूद रहे। सभा का संचालन सुनील पवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed