फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric gate will be installed at Robertsganj railway crossing

राबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लगेगा इलेक्ट्रिक गेट

Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Electric gate will be installed at Robertsganj railway crossing
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक गेट लगाया जाएगा। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान एक बटन दबाने मात्र से क्रासिंग पर लगा फाटक बंद होगा और खुलेगा। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इलेक्ट्रिक गेट लगने से न सिर्फ गेट मैन को गेट खोलने व बंद करने में सहूलियत होगी, बल्कि गेट बंद होने से लगने वाले जाम के झाम से भी मुक्ति मिलेगी। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनि सारस्वत का कहना है कि चोपन-चुनार रेलखंड का विद्युतीकरण होने से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ी है। राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज संपर्क मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर अब तक मैनुअल व्यवस्था थी। इसके चलते कई बार लंबा समय लग जाता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। अब क्रासिंग पर इलेक्ट्रिक गेट लगाया जाएगा। करीब चार लाख की लागत से इलेक्ट्रिक गेट लगेगा। इसके साथ ही क्रासिंग के दोनों तरफ सिग्नल और हार्न लगाए जायेंगे। इलेक्ट्रिक गेट लगने से समय की बचत होगी और मैनुअल गेट की अपेक्षा इलेक्ट्रिक गेट खोलने व बंद करने में सहूलियत होगी। इससे क्रासिंग के दोनों तरफ लगने वाला जाम कम होगा और सुगम यात्रा की जा सकेगी। रेलवे प्रशासन की तरफ से क्रासिंग पर इलेक्ट्रिक गेट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed