फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly Basantu was killed in the controversy of Jhadfuk

झाड़फूक के विवाद में हुई थी वृद्ध बसंतू की हत्या

Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Elderly Basantu was killed in the controversy of Jhadfuk
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार को बसंतू चौरसिया (75) की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। दोनों ने बसंतू की हत्या झाड़फूक को लेकर अक्सर होने वाले विवाद के नाते की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बसंतू की हत्या के बाद तीन गठित कर मामले का खुलासा करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया था। इस मामले में मृतक के भांजे महेंद्र चौरसिया पुत्र जगन्य निवासी राजपुर की तहरीर पर रविवार को दोपहर बाद पूजन चौरसिया पुत्र शंकर चौरसिया निवासी राजपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी ने बताया कि जब पुलिस टीम ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक बसंतु चौरसिया काफी दिनों से झाड़फूंक एवं ओझाई का काम करता था। इससे विपक्षी पूजन चौरसिया के परिवारजन बीमार होने पर भूत-प्रेत एवं जादू टोना का संदेह बसंतू पर करते थे। आये दिन आपस में कहासुनी एवं झगड़ा किया करते थे। इसी बात को लेकर साजिश के तहत कमलेश अपने पिता पूजन को वाराणसी के एक नर्सिंग होम में पेट दर्द के बहाने शनिवार को भर्ती करा दिया। फिर अपनी पल्सर बाइक से आकर योजना के अनुसार हत्या की घटना को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक रात करीब नौ बजे बसंतू चौरसिया जब घर से खाना खाकर जा रहा था तो,रास्ते में कमलेेेश ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दिया। अब तक की विवेचना से इस घटना में मुख्य आरोपी कमलेश चौरसिया पुत्र शिव पूजन चौरसिया एवं सह अभियुक्त पूजन उर्फ शिव पूजन चौरसिया पुत्र शंकर निवासी राजपुर, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को ही मिर्जापुर जिले के अहरौरा से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में भुवनेश्वर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक-शाहगंज, एसआई आशीष कुमार सिंह, साहिद यादव व हेड कांस्टेबिल और कांस्टेबिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed