फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ek Ped Maa Ke Naam 2.0 Sonbhadra gets praise more than 37.21 crore saplings planted

एक पेड़ मां के नाम 2.0: सोनभद्र को मिली शाबाशी...37.21 करोड़ से अधिक पौधरोपण, जानें अन्य जिलों का हाल

Wed, 09 Jul 2025 10:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 10:04 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधरोपण के लिए सरकारी-गैर सरकारी सहित युवाओं ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता दिखाई। नेताओं और अफसरों ने पौधरोपण कर लोगों से इसे पेड़ बनाने की अपील की। कहा कि इसके बढ़ने से धरा पर ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Ek Ped Maa Ke Naam 2.0 Sonbhadra gets praise more than 37.21 crore saplings planted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ek Ped Maa ke Naam 2.0: अभियान के तहत बुधवार को पूरे यूपी में रिकार्ड 37.2म1 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया गया। प्रदेश के सभी मंडल और जिलों, योगी सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया।

विज्ञापन


इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं, पौधरोपण महाभियान 2025 के तहत सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके साथ ही पौधरोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण महा अभियान- 2025 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र जिला 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ यूपी में रहा प्रथम
महाभियान 2025 के तहत रिकार्ड पौधरोपण हुआ। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।

ग्राम्य विकास विभाग ने किया 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण
पौध रोपण महाभियान-2025 के तहत एक ओर तो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौध रोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया।

शीशम और सागौन के लगे सर्वाधिक पौधे
पौधरोपण महाभियान में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गए, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौधरोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाए गए। क्रमशः अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed