फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight units of blood donation on eight years of Modi government

मोदी सरकार के आठ साल पर आठ यूनिट रक्तदान

Wed, 15 Jun 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Eight units of blood donation on eight years of Modi government
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर चलाए जा रहे जनकल्याण पखवाड़ा के तहत बुधवार को ब्लड बैंक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित कैंप में कुल आठ लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

यहां हुई गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार सभी वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास में जुटी है। सरकार की मंशा अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सक्रियता पूर्वक सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करता है। शिविर में कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत के जन्मदिन पर रक्तदान कर उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष पवार, नीरज कनौजिया, पंकज गौतम, पन्नालाल पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी, गुड़िया, ओमप्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अमन वर्मा, ध्रुवकांत द्विवेदी, आलोक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed