फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight teams have been formed

बीमारी से निपटने के लिए आठ टीमें गठित

Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
 Eight teams have been formed
हेल्थ कैंप - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र। सोनांचल में बारिश थमने के बाद डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आठों ब्लॉक में टीमें गठित कर दी है। जिन गांवों में डायरिया की सूचना मिलेगी वहां मय एंबुलेंस, दवा के साथ डॉक्टर की टीमेें पहुंच कर उपचार करेगी। टीमें गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल, नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी ले जाकर भर्ती कराएगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों तक हुई बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। बरसात बंद होने के बाद गांवों में डायरियां ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पूर्व नगवां ब्लॉक के बनबहुआर समेत अन्य गांवों में डायरिया से एक महिला की मौत और दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए थे। लगातार उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि बारिश बंद होने के बाद डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों में समुचित रोगों की पर्याप्त दवाएं भेज दी गई है। कहा कि राबट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, दुद्धी और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में एक-टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम है। टीमों को एंबुलेंस और पर्याप्त दवाएं मुहैया कराई गई है। जिन गांवों में संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिलेगी वहां पर नजदीकी स्वास्थ्य टीमें भेजकर उपचार कराया जाएगा। सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारी टीमों के कार्यों की निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed