फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight interstate thugs including five women arrested

पांच महिलाओं समेत आठ अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eight interstate thugs including five women arrested
दुद्धी तहसील क्षेत्र में कई लोगों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को शनिवार को बभनी थाने की पुलिस ने म्योरपुर अस्पताल के पास गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह पखवारे भर से गांव की महिलाओं को बहला-फुसला कर पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन देने का प्रलोभन देकर महिलाओं से ठगी कर रहा था। पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर व पोखरा गांव में पुराने कपड़े, जेवर व बर्तन के बदले नये बर्तन व जेवर देने का प्रलोभन देकर लाखों की ठगी करने का मामला पुलिस के पहुंचा। पीड़ितों का कहना था कि गिरोह ने पहले कपड़ों के बदले नए बर्तन देकर लोगों का विश्वास जीतते थे, इसके बाद पुराने जेवरों के बदले आलमारी, फ्रिज व अन्य महंगे सामान देने का प्रलोभन देकर ठगी करने लगे। ठगी के बाद महिलाओं ने जब घर पर परिजनों को जानकारी दी तब मामला उजागर हुआ। दो जून को चैनपुर व पोखरा में कुछ महिलाओं से ठगी की गई। महिलाओं ने तीन जून को ठगी की शिकायत बभनी पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीओ दुद्धी के नेतृत्व में अभियुक्तों की तलाश चल रही थी। शनिवार को पुलिस ने म्योरपुर अस्पताल के पास अभियुक्तों को मय सामान गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से जेवर, सोने-चांदी के पुराने बर्तन कपड़े सहित लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बरामद सामान की शिनाख्त भी की। पकड़े गए आरोपियों में गुड्डु मल्हार और उसकी पत्नी दीपा निवासी कोवरा थाना चकाय जनपद जमुई बिहार, दामोदर मल्हार, उसका भाई सत्यम मल्हार, सत्यम की पत्नी अनूपा निवासी किसगो थाना देवरी गिरीडीह, सकीना निवासी सरिया थाना सरिया जनपद हजारीबाग, सविता निवासी किसगो थाना देवरी जनपद गिरीडिह, मधु निवासी पेग थाना पेग जनपद बोकारो झारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक के साथ एसआई राम सिंहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल कक्षय कुमार, भैयालाल, सुमित पाठक, जय प्रकाश, कामता प्रसाद, महिला कांस्टेबल नीलम, सुलक्षणा, रंजना शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed