फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight hundred meters of road was not built in eight months

Sonebhadra News: आठ माह में आठ सौ मीटर सड़क नहीं बनी, चार की चली गई जान

Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred meters of road was not built in eight months
चोपन-सिंदूरिया मार्ग पर करीब आठ सौ मीटर तक सीसी रोड बनाया जाना है। आठ माह पहले यह काम शुरू हुआ था, मगर आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कई जगह निर्माण सामग्री का ढेर लगा है। सड़क की बदहाली के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक चार लोग इस सड़क पर हादसे में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कई गंभीर रूप से घायल हुए। बावजूद जिम्मेदार सड़क निर्माण को लेकर बेपरवाह हैं। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन बैरियर से सिंदूरिया होते हुए जुगैल को जाने वाली सड़क पर बालू लदे भारी वाहनों का आवागमन होता है। सोन नदी के किनारे बालू की कई खदानें इसी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही के मद्देनजर मजबूत सड़क के निर्माण के लिए सीमेंटेड सड़क बनवाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से गत वर्ष जून माह में काम शुरू हुआ है। करीब आठ सौ मीटर आबादी क्षेत्र में बनने वाली यह सड़क अब तक अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निर्माण की सुस्त गति से रहवासी परेशान हैं। जगह-जगह गड्ढे व निर्माण सामग्री के ढेर से राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। सड़क निर्माण शुरू होने से अब तक चार लोगों की मौत हुई है। रविवार को ही दो महिलाओं ने जान गंवाई, जबकि इससे पहले एक बाइक सवार युवक व महिला ने दम तोड़ा था।

लोगों का कहना है कि अगर सड़क समय से बन गई होती हो हादसे नहीं होते। भाजपा नेता संजीव तिवारी, सुनील सिंह आदि का कहना है कि सड़क की स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। अब सड़क का काम शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो सीएम तक अवगत कराया जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed