फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight gates of Nagwan Dam open, water flowing six feet above Sylhet Dam

नगवां बांध के आठ फाटक खुले, सिलहट बंधी से छह फीट ऊपर बह रहा पानी

Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eight gates of Nagwan Dam open, water flowing six feet above Sylhet Dam
सोनभद्र के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। इनका पानी पहुंचने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम की ओर है। नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है। इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

नगवां बांध के कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं। इसी क्षेत्र में सिलहट बंधी के भी छह फीट ऊपर से पानी बह रहा है। यह पानी कर्मनाशा नदी में जा रहा है। इससे चंदौली जिले के नौगढ़, चकिया और चंदौली तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है। उधर, नदी मांची थाने को नगवां गांव से जोड़ने वाले तीनों रपटों पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। गांव का थाने से संपर्क टूट गया है। उधर, धधरौल, ओबरा, रिहंद बांध में भी पानी का स्तर अधिकतम से चंद मीटर दूर है। सोन नदी खतरे के निशान की ओर पहुंचने को है। बेलन, कनहर, बकहर, लौंवा नदी पहले से ही उफान पर है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश से भी इन नदियों में बहाव तेज है।
विज्ञापन

बारिश जर्जर और कच्चे मकानों के लिए खतरा बन गई है। नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ले में बजरंगी, सोनू खां, शाहनवाज खां के कच्चे मकान गिर गए। उनका घर-गृहस्थी का हजारों का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। उधर, बभनी थाना क्षेत्र के अहीरबुढ़वा ग्राम पंचायत में बुधवार की रात पंकज कुमार का कच्चा मकान गिर गया। सड़क के किनारे स्थित मकान में किराना की दुकान भी थी। घटना के बाद परिवार के लोग भोजन की तैयारी कर रहे थे। मलबे में दबने से गृहस्थी और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना हलका लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed