फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight feet crocodile found in the verandah, people scared

Sonebhadra News: बरामदे में मिला आठ फीट का मगरमच्छ, सहमे लोग

Wed, 12 Jun 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eight feet crocodile found in the verandah, people scared
वन क्षेत्र अंतर्गत बर्दिया गांव में एक घर से मंगलवार को आठ फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया। बरामदे में छिपकर बैठे मगरमच्छ को देख लोग सहम गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बर्दिया गांव में मंगलवार सुबह नीरज भोरतिया के परिवार के सदस्यों ने बरामदे की ओर कुछ हलचल महसूस की। उधर नजर गई तो विशालकाय मगरमच्छ बरामदे से कमरे की ओर जाता दिखा। शोर मचाते हुए परिजन बाहर की ओर भागे। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों को देख कर मगरमच्छ लोहे के हल के नीचे छिप गया। वन दरोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, रामलखन, सूबे, अभय कुमार व राकेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। रस्सी व बांस के सहारे करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष गर्मी में अब तक अलग अलग गांवों की आवासीय बस्ती व खेतों से करीब 15 मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। गर्मी में नदी तालाब सूखने से मगरमच्छ भोजन व पानी की तलाश में भटक कर ग्रामीण इलाकों में आ सकते हैं।

ऐसे में बेलन नदी, बकहर नदी और तालाबों के आसपास के इलाकों में मगरमच्छ मिलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण इलाकों में खेतों और झाड़ियों के पास सावधानी पूर्वक आवागमन करें। मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed