फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight blocks were sold in 32 nominations

आठ ब्लाकों में बिके 32 नामांकन पत्र

Tue, 02 Feb 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Tue, 02 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Eight blocks were sold in 32 nominations
जिले के आठ ब्लॉकों में दूसरे दिन मंगलवार को प्रमुख पद के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।  कई ब्लॉकों में फार्म लेने के लिए प्रत्याशियों को थोड़ी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉकों के बाहर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ब्लॉक में सुबह साढ़े दस बजे फार्म लेने के लिए सपा प्रत्याशी पंकज पटेल पहुंचे थे। उनको करीब साढ़े 11 बजे फार्म मिला। रिटर्निंग आफिसर एएन पांडेय से पंकज ने कुल चार सेट फार्म लिया। दोपहर बाद एक और प्रत्याशी ने दो फार्म खरीदा।
विज्ञापन


दुद्धी संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग आफिसर डीके सिंह ने बताया कि अनिल कुमार ने दो और अशोक पनिका ने एक फार्म खरीदा है। खलियारी संवाददाता के मुताबिक,  नगवां ब्लॉक के बीडीओ सुनील सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी चंचला चतुर्वेदी ने दो फार्म जबकि राजमती देवी ने चार फार्म लिया। बभनी संवाददाता के अनुसार,  राजमती देवी ने दो फार्म खरीदे। घोरावल ब्लॉक में छह, चतरा में चार, म्योरपुर में तीन और चोपन में तीन नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मालूम हो  कि सभी ब्लॉकों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक फार्म विक्रय का समय निर्धारित है। पांच फरवरी को प्रत्याशी नामांकन करेंगे, छह को पर्चा वापसी होगी और सात को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed